कप्तान सूर्या की चली आंधी, ईशान किशन भी बॉलर्स पर बरसे… रायपुर T20 में टीम इंडिया ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

रायपुर में भारतीय टीम को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने 209 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से इस टारगेट को 15.2 ओवर में ही ख़तम कर दिया। भारतीय टीम आसानी से मैच जीतने में कामयाब रही।

23 january को हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर t20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत हाशिल की। कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन इस मुकाबले में जीत का हिंसा रहे। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 82 रन बनाये, जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल रहे। यह पारी हर मायने में पहले वाले सूर्या की थी। अक्टूबर 2024 के बाद से 23 T20I पारियों में बिना अर्धशतक के चला आ रहा सूखा खत्म हुआ। वहीं ईशान ने 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 32 गेदों पर 76 रनों का योगदान दिया। भारत ने इस मुकाबले को जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 6 रनों की नाजुक स्थिति से उबरते हुए 209 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का यह सबसे बड़ा सफल रन चेस रहा। इससे पहले भारत ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तन में 209 रनों का टारगेट चेज कर लिया था। भारतीय टीम ने टी20 इंटनेशनल में छठी बार 200 या उससे ज्यादा के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया है।

बीते कई महीनों से सूर्यकुमार यही कहते आए थे कि उनके खेल में कोई कमी नहीं है, बस रन साथ नहीं दे रहे। उनका मानना था कि अगर फॉर्म और रन में फर्क किया जाए तो उनका फॉर्म बना हुआ है। रायपुर में सूर्या ने अपने व‍िश्वास को सही साब‍ित किया। वही अभिषेक शर्मा जो की पहली बार t20 में गोल्डन डक पर आउट हुए, उनके बिना भी टीम इंडिया यह मैच जीत गई। सूर्यकुमार जब बैटिंग के लिए आए थे तब भारत का 2 विकेट गिर गया था, माहौल टेंशन वाला था लेकिन इसके बावजूद ईशान किशन ने पॉवरप्ले में आक्रमक बैटिंग किया और स्कोर 75 रन पंहुचा दिया और अपना 50 रन भी पॉवरप्ले में पूरा किया। ईशान ने पॉवरप्ले में सूर्यकुमार को स्ट्राइक नहीं दिया जिससे सूर्यकुमार उनसे नाराज़ थे।

सूर्यकुमार यादव दूसरे मैच से पहले नेट्स में काफी प्रैक्टिस किये थे जिससे उन्हें पूरा भरोसा था की वह इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे इसलिए वह स्ट्राइक लेना चाहते थे पॉवरप्ले में। शिवम् दुबे ने भी इस मैच में अहम् भूमिका निभाई, शिवम् दुबे ने 18 बॉल  पर 36 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके और एक 6 भी शामिल है।

 

इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज जकारी फाउकेस ने काफी महंगी गेंदबाजी की। फाउलकेस ने अपने 3 ओवरों में 67 रन खर्च कर दिए, जो कि T20 इंटरनेशनल में किसी भी न्यूजीलैंड गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने इस मामले में बेन व्हीलर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3.1 ओवर में 64 रन लुटाए थे। न्यूजीलैंड टीम के लगभग सभी बॉलर महंगे साबित हुए। भारतीय टीम के बॉलर अर्शदीप सिंह भी महंगे साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 53 रन दिए।

 

भारत के लिए सबसे सफल रनचेज (टी20I):
209 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026
209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
208 वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
207  बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020
202 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013

200+ टारगेट का सर्वाधिक बार सफलतापूर्वक पीछा
7 (ऑस्ट्रेलिया)
6 (भारत)
5 (साउथ अफ्रीका)
4 (पाकिस्तान)
3 (इंग्लैंड)

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 28 गेंदें बाकी रहते टारगेट हासिल किया। यह फुल मेम्बर टीम की ओर से 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते हुए हासिल की गई जीत रही।

200+ चेज में सबसे अधिक गेंदें बाकी रहते जीत (FM टीम्स):
28 गेंदें (भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026) (लक्ष्य: 209)
24 गेंदें पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2025) (लक्ष्य: 205)
23 गेंदें ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2025) (लक्ष्य: 215)
14 गेंदें (साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, जोहानिसबर्ग 2007) (लक्ष्य:206)

Leave a Comment